Published: 01 Aug, 2019
हरेली(हरयाली)त्यौहार के साथ ही पूरे भारत में त्यौहारों की शुरूआत हो गई है। हरेली को त्यौहारों में पहला माना जाता है जो सावन माह में बढ़े ही हर्ष और उल्लास से मनाया जाता है। पहला त्यौहार होने के कारण पूरे राज्य में इस त्योहार हो बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। कवर्धा शहर में भी हरेली त्यौहार अलग अलग संस्थानों में मनाया गया। वर्तमान वातावरणीय अवस्था अवस्था और बिगड़ते पर्यावरण स्वस्थ्य के चलते यह त्यौहार और भी अधिक महत्वपूर्ण है।
हरेली के इस त्यौहार को अशोका पब्लिक स्कूल में भी बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। पर्यावरण के महत्व को समझते हुए हरेली के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया, इस उत्सव में स्कूल के डायरेक्टर मा.श्री पवन देवांगन, मा. श्रीमति सारिका देवांगन, स्कूल के प्राचार्य श्री नायक, सभी शिक्षक गण एवं सभी बच्चे उपस्थित रहे। वर्तमान समय में इस प्रकार के सराहनीय कदम लेने की हमें सर्वाधिक आवश्कता है। जिससे आने वाली पीढ़ी पर्यावरण और भारत के विभिन्न त्यौहारों का महत्व समझ सके।
© Copyright YamrajNews 2019. All Rights Reserved.