Published: 26 Sep, 2019
ग्राम करही व रवेली के बीच हुआ हादसा,
रिपोर्टर विजय कुमार डाहिरे-
बेमेतरा - जिले में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। मजदूरों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से दो महिलओं की मौत हो गई वहीं कई मजदूर घायल हो गए हैं। घटना जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी की दूरी पर हुई है। उक्त ट्रेक्टर ट्रॉली में 25 से अधिक मजदूर सवार थे और सभी मजदूरी के लिए जा रहे थे।, मृतका तुलसा निशाद उम्र 35व राधा वर्मा उम्र 50 की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मजदुर खेत मे काम करने के लिए ग्राम करही से रवेली जा रहे थे कि दोनो गांव के मध्य मे चालक ने ब्रेक लगा दिया जिससे टेक्टर अनियत्रित होकर पलट गया हादसे मे दो की मौके पर मौत हो गई वही 10 लोग घायल हुए जिसमे से दो पुजा निषाद 18वर्ष व श्याम बति निषाद40 को रायपुर रेफर किया गया है दोनो मृतको का शव मरचुरी मे रखा गया है !
थाना प्रभारी राजेश
मिश्रा ने जानकारी देते बताया कि घटना बुधवार सुबह लगभग 8 बजे की है। ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार होकर 25 से ज्यादा महिला और पुरुष खेत में काम करने के लिए ग्राम
करहि से रवेली जा रहे थे। इसी बीच बांध के पास अचानक ड्राइवर के ब्रेक लगाने से
ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। उसमें सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों
में तुलसा निषाद (35) और राधा वर्मा (50) शामिल हैं। दोनों महिलाएं ग्राम करही की निवासी थी।
ग्रामीणों के सहयोग से
बाहर निकला गया घायलों को-
हादसे के बाद मदद के लिए
चीख पुकार मच गई थी। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने ट्रॉली में फंसी महिलाओं और
पुरुषों को बाहर निकाला। हादसे में दस से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें
उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे से ग्राम करही का
माहौल गमगीन है। पुलिस ने दो महिलाओं की मौत के मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
मृतकों के शव को जिला चिकित्सायल के माच्र्युरी में भेजा गया है। पोस्टमार्टम के
बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा
विधायक छाबड़ा घायलों से मिलन जिला चिकित्सालय पहुंचे-
हादसे की जानकारी क्षेत्रीय विधायक आशीष छाबड़ा को मिलते ही जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया व परिजनो से मुलाकात की और घायल 10 लोगो का जल्द से जल्द ईलाज करने की हिदायत डाक्टरो को दिया और कहा कि मृतक का जल्द से जल्द पोस्ट माडम कर शव परिजनो को सौंपने की भी बात कही।
© Copyright YamrajNews 2019. All Rights Reserved.